Home Punjab>Amritsar जालंधरः मेन चौंक के पास 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, देखें वीडियो 

जालंधरः मेन चौंक के पास 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, देखें वीडियो 

0

जालंधर, ENS: सविधान चौंक के पास 3 गाड़ियों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस दौरान उक्त गाड़ी चालक पर नशे के धुत्त होकर गाड़ी चलाने के आरोप लगे है। जिसको  लेकर वहां पर काफी हंगामा हुआ। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त गाड़ी चालक को अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद भी युवक इतना नशा में था कि वह ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था।

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने युवक से पूछताछ की कोशिश तो युवक ने कहा कि वह उक्त गाड़ी के नुकसान की भरपाई कर देगा। जबकि उक्त पीड़ित लोगों का कहना है कि चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने 2 अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में मामले को हल करना चाहते है तो कर सकते है। लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना था कि उनकी गाड़ी का नुकसान काफी हुआ है। जोकि उक्त युवक नहीं कर रहा। जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here