Home Mohali फिरोजपुरः सरेआम गुंडागर्दी, हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो 

फिरोजपुरः सरेआम गुंडागर्दी, हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो 

0

आरोपः हमलावर बेटी की शादी के रखे गहने लेकर हुए फरार

फिरोजपुरः गवाल मंडी में सरेआम हमलावारों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां तेजधार हथियारों के साथ आए हमलावारों ने व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि घर में बीते दिन घर में बेटी की शादी रखी हुई थी। आज घटना के दौरान तेजधार हथियार से हमला करने आए हमलावार बेटी की शादी के रखे गहने भी लेकर फरार हो गए। वहीं हमालावारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जिसके इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेटी की शादी के चलते घर में रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान 15 से 20 हमलावार आए और उन्होंने घर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना को लेकर अभी तक आरोपियों को खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि इस मामले को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर जाकर जल्द जांच की जाएगी। वहीं इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here