Home Himachal दो अलग-अलग मामलों में 14 बोतल देसी शराब पकड़ी

दो अलग-अलग मामलों में 14 बोतल देसी शराब पकड़ी

0
दो अलग-अलग मामलों में 14 बोतल देसी शराब पकड़ी
ऊना/सुशील पंडित:पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजमों ने औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में एक व्यक्ति से सात बोतल देसी शराब पकड़ी है।आरोपित की पहचान विनय खन्ना निवासी गांव अप्पर देहलां के रूप में हुई है आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजमों ने सात बोतल देसी शराब पकड़ी है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अप्पर बसाल भारत संचार निगम कार्यालय के सामने स्थित खोखे की तलाशी ली तो सात बोतल देसी शराब पकड़ी गई Iआरोपित व्यक्ति की पहचान रुमित कुमार निवासी अप्पर बसाल के रूप में हुई है।आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here