Home Breaking News राजौरी काकोरा में यात्रियों से भरी बस पलटी, देखें वीडियो

राजौरी काकोरा में यात्रियों से भरी बस पलटी, देखें वीडियो

0

राजौरी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 45 लोग सवार थे। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच ने बताया कि उन्हें 6.20 पर सूचना मिली कि राजौरी से बायाढूंगा जा रही बस पलट गई। उन्होंने बताया कि बस में उनके 45 नौजवान सफर कर रहे थे। उक्त नौजवान शहर से सामान खरीद कर घरों को लौट रहे थे। वही रास्ते में ब्रेक ना लगने के कारण बस अचानक पलट गई।

इस हादसे में बस 40 मीटर नीचे नाले में गिर गई। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही गाड़ी पलटने के कारण ड्राइवर को जैक लगाकर बस में से निकल गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस अधिकारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। हादसे में हुए गालों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here