Home Punjab>Sangrur पंजाबः इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की ह’त्या कर गाड़ी लेकर लुटेरे फरार,देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की ह’त्या कर गाड़ी लेकर लुटेरे फरार,देखें वीडियो

0

पटियालाः जिल में लूटपाट और क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला सरहंदी बाजार के व्यक्ति से लूट की वारदात का सामने आया है। जहां हमलावारों ने पिस्तौल के बल पर व्यक्ति से गाड़ी लूट ली। मिली जानकारी के मुताबिक 3 हमलावारों द्वारा गाड़ी मालिक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान समीर कटारिया निवासी सरहंदी बाजार, पटियाला के रूप में हुई है। मौके पर हमलावरों ने एक 32 बोर की पिस्टल के साथ हवाई फायर किया और गाड़ी को लूट कर भागने की कोशिश लेकिन वह कोशिश नाकाम रही क्योंकि गाड़ी लूटने के बाद 100 मीटर दूरी पर गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई, जहां हमलावर गाड़ी छोड़कर भाग गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके से पुलिस को गाड़ी में से जिस पिस्तौल के साथ हमलावरों ने हवाई फायर किया था उस पिस्तौल की मैगजीन और उसका एक कारतूस बरामद हुआ है। मृतक समीर कटारिया पटियाला के सरहंदी बाजार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार समीर की एक साल की बेटी और उसकी पत्नी गर्भवती है। समीर कटारिया अपने साथी के साथ कार में बैठकर घर जा रहा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल फॉरेंसिक और सी.आई.ए. पटियाला की टीम मौके की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here