Home Breaking News नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, अश्लील वीडियो किया वायरल

नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, अश्लील वीडियो किया वायरल

0
नागौरः राजस्थान के नागौर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नाबालिग लड़की को धमकी दी कि वह उसके भाई को जान से मार देगा। इसके बाद डरा धमकाकर आरोपी ने पहले उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया।
आरोपी लगातार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। जब पीड़िता ने उसको आगे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। मामले का पता चलने पर पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
आरोपी ने हमें धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की, तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कोतवाली थाना नागौर के पुलिस निरीक्षक रविंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 3 से 4 बार रेप किया। पीड़िता के विरोध करने पर वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता की रिपोर्ट पर जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here