Home Haryana तेज रफ्तार कार ने साइकिल व स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, 4 की मौत, घटना CCTV में कैद

तेज रफ्तार कार ने साइकिल व स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, 4 की मौत, घटना CCTV में कैद

0

सोनीपतः  हरियाणा के सोनीपत में एक तेज रफ्तार कार ने तीन साइकिल सवार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक नेपाल के रहने वाले थे. हादसे में कार सवार तीन युवकों को भी चोटें आईं हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, ये घटना सोनीपत के मामा भांजा चौक पर हुई है। यहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वेटरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेपाल के रहने वाले अमर, दल बहादुर, अर्जुन और कमल के रूप में हुई है। वहीं इनका एक साथी दिल बहादुर गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार युवक ऋतिक, मोहित और अरुण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस और सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं। वहीं घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर किया गया है। मृतक सोनीपत में वेटर का काम करते थे। देर रात एक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सीसीटीवी फुटेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here