Home Punjab>Raikot पंजाब : सरहिंद नहर में तैरती मिली महिला की लाश, देखे वीडियो 

पंजाब : सरहिंद नहर में तैरती मिली महिला की लाश, देखे वीडियो 

0

बठिंडा : सरहिंद नहर में एक महिला की तैरती हुई लाश मिलने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी मिलते ही सहारा जन सेवा के कर्मी और थाना थर्मल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को नहर से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी  में रखवा दिया है। 

मृतक महिला की पहचान अभी हो नहीं पाई है। महिला की आयु 45 से 50 के करीब बताई जा रही है। सहारा जन सेवा के वर्कर संदीप गिल ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना मिली थी कि सरहिंद नहर में एक महिला की लाश बह रही है। सूचना मिलते ही संस्था के कर्मी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को नहर से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here