Home Punjab>Amritsar जालंधरः पिता की अस्थियां लेकर लौट रहे व्यक्ति पर हमले के मामले में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें Live 

जालंधरः पिता की अस्थियां लेकर लौट रहे व्यक्ति पर हमले के मामले में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें Live 

0

जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके से 2 दिन पहले भाईयों के बीच विवाद हुआ था। पीड़ित ने आरोप लगाए थे कि पिता के निधन के अगले दिन ही दोनों भाईयों में विवाद हो गया था। पीड़ित रोशन पुत्र मूलचंद निवासी भूरमंडी ने बताया कि उसके पिता का बुधवार को निधन हो गया था। जिसके चलते वह आज अस्थियां लेने के लिए श्मशान घाट गया हुआ था। जैसे ही वह श्मशानघाट से लौटा तो उसके बड़े भाई चमन और उसका बेटा विक्की, अमित ने हमला कर दिया। वही इस मामले में दूसरा पक्ष में मीडिया के सामने आया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रोशन ने उस पर और  परिवार वालों पर हमला कर दिया था। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमला करने के बाद रोशन खुद अस्पताल चला गया और उन पर उसने झूठे इल्जाम लगा दिए।

बता दें कि 2 पहले दो भाइयों के बीच विवाद को लेकर रोशन ने आरोप लगाए थे कि बीते दिन उसका भाई और उसके बेटे उस पर हमला करने के लिए आए थे। लेकिन उस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों को छुड़वा दिया था। पीड़ित ने कहा कि उसकी अपने भाई के साथ अकसर विवाद रहता है। जिसके चलते आज उसने उस पर हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here