Home Chandigarh मजीठिया के बाद करीबियों पर SIT की कार्रवाही, नोटिस किया जारी

मजीठिया के बाद करीबियों पर SIT की कार्रवाही, नोटिस किया जारी

0

चंडीगढ़ : करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम SIT ने शिरोमिण अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी 4 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल है। इन लोगों में मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्व राम का नाम शामिल है। इन लोगों को 2 फरवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले SIT मजीठिया से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही मजीठिया से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया था।

मजीठिया केस में पुलिस की तरफ से नई SIT बनाई गई है। अब SIT की जिम्मेदारी पटियाला रेंज के DIG एचएस भुल्लर को दी गई है। ADGP मुखविंदर सिंह छीना के रिटायर होने के बाद सरकार ने SIT का पुनर्गठन किया था। DIG भुल्लर के अलावा SIT में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और धुरी के एसपी योगेश शर्मा व कुछ और अधिकारियों को शामिल किया गया था। इससे पहले मजीठिया को 15 जनवरी को बुलाया गया था, उनसे SIT ने 7 घंटे तक सवाल जवाब किए थे। हालांकि मजीठिया इस केस में जमानत पर चल रहे हैं। उनका साफ कहना है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ यह मामला 2 साल पहले 20 दिसंबर 2021 को मामला दर्ज किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी को अदालतों ने दो महीने के लिए टाल दिया था। 5 महीने जेल में बिताने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त 2022 को जमानत मिल गई थी। मजीठिया आरोप लगा चुके हैं कि जिस मामले में वे जेल रह कर आए हैं उसमें अभी तक कोई चार्जशीट ही दायर नहीं हुई है। उन पर डाला गया ये अनोखा NDPS का मामला है, जिसमें पुलिस ने कोई रिकवरी ही नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here