Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सुबह-सुबह 4 मजिंला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

पंजाबः सुबह-सुबह 4 मजिंला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0

लुधियाना: नंद लाल गर्ग हजूरी रोड पर पर भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी है। घटना आज सुबह 10:00 बजे की है। देखते ही देखते आग की भयानक रूप धारण कर लिया है। वहीं घटना की जानकारी दमकल विभाग को दे गई है। वहीं हजूरी रोड स्थित चार मंजिला हौजरी इकाई में लगी भीषण आग को दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने का कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि आज सुबह कर्मियों ने दुकान खोली। इस दौरान वह दुकान के स्विच ऑन करके ऊपर चले गए। जिसके कुछ देर बाद शॉर्ट सर्किट के कारण निचली मंजिल में आग लग गई। हालांकि चारों कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here