Home Mohali पंजाबः क्रेट से भरे कैंटर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

पंजाबः क्रेट से भरे कैंटर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0

अबोहरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्लास्टिक से भरे कैंटर को आग लगी गई। इस हादसे के दौरान चालक में हड़कंप मच गया। गाड़ी चालक ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि कैंटर में 500 से अधिक खाली क्रेट लदे हुए थे। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है।

जिसमें आग की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि चुंगी के पास कैंटर को आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर 3 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस हादसे में कुछ क्रेट जलकर राख हो गए है। बताया जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान चिंगारी लगने से कैंटर को आग लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here