Home Punjab>Amritsar पंजाबः DC दफ्तर के पास भाजपा महिलाओं ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंजाबः DC दफ्तर के पास भाजपा महिलाओं ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: पंजाब में आप सरकार द्वारा महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया था। इस मामले को लेकर आज भाजपा महिलाओं ने DC दफ्तर के पास रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर पुतला फूंक प्रदर्शन किया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान आरती ने कहा कि आज वह पंजाब की महिला की आवाज बनकर रोष प्रदर्शन कर रहे है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वायदे किए थे। जिसमें उन्होंने महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए देने का ऐलान किया था। भाजपा महिलाओं का कहना है कि आप सरकार सत्ता में आ गई लेकिन महिलाओं के खाते में अभी तक एक-एक हजार रुपए नहीं आए। जिसके चलते वह आज महिलाओं की आवाज बनकर डीसी दफ्तर के पास आई और आप सरकार द्वारा किए गए वायदे को याद दिलाने के लिए पुतला फूंककर प्रदर्शन कर रही। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here