Home Haryana हथोड़े से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो    

हथोड़े से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो    

0

पंचकूलाः सेक्टर 20 में पति-पत्नी के झगड़ा को छुड़वाने के लिए आए व्यक्ति जगतार की अरविंद (पति) ने हथौड़ा मारकर मौत हत्या कर दी थी। इस मामले में सेक्टर 20 थाना पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी अरविंद को सेक्टर 19 से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथोड़ा भी बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अवैध संबंध के चलते हत्या की थी।

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि हत्या के दो दिन बाद आरोपी अरविंद को सेक्टर 19 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक जगतार आरोपी अरविंद को पहले से जानता था और जब अरविंद अपनी पत्नी से झगड़ रहा था तो जगतार झगड़ा देख दोनों को छुड़वाने के लिए उनके घर पहुंच गया। इस दौरान गुस्से में अरविंद ने पास पड़े हथौड़े को उठाकर जगतार के सिर पर 4 वार किए। जिसके चलते जगतार की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार करने के बाद पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here