ऊना/सुशील पंडित:आज बसाल में पशु पालन विभाग ने जागरूकता शिविर लगाया। बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसाल में सरकार गाँव के द्वार के प्रोग्राम दौरान पशु पालन विभाग ऊना द्वारा जागरूकता शिविर लगाया। जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रहे और साथ में कुटलैहड के विधायक देवेन्द्र भुट्टो, उपायुक्त राघव शर्मा, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ विनय शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सतेंद्र ठाकुर डॉ राकेश भट्टी एवं समस्त पशु पालन विभाग के कर्मचारी एवं जिला के अन्य अधिकारी व समस्त प्रशासन भी मौजूद रहा।