Home Punjab>Raikot पंजाबः DSP की गाड़ी से लैपटॉप चुराकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

पंजाबः DSP की गाड़ी से लैपटॉप चुराकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

0

बठिंडाः थाना कैंट के अधीन आते पटेल नगर से एक डीएसपी इंशात बांसल की सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर लैपटाप चुरा ले गया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना कैंट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। घटना दो दिन पहले सुबह के समय की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार डीएसपी इशांत बांसल जो बठिंडामें अंडर ट्रेनिंग के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं और पटेल नगर में रहते हैं।

28 जनवरी को उनकी सरकारी गाड़ी पटेल नगर में स्थित उनके आवास के बाहर खड़ी थी। जब कुछ समय बाद वो डीएसपी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से लैपटाप गायब था। उन्होंने इस संबंध में तुरंत थाना कैंट को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएचओ कैंट रविंदर सिंह का कहना था कि मामले में चोर की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here