Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Nimisha Priya: 2 दिन बाद निमिषा प्रिया को फांसी, क्या अब भी बच सकती है जान? केंद्र ने कहा- हमने बचाने की पूरी कोशिश की
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Nimisha Priya: 2 दिन बाद निमिषा प्रिया को फांसी, क्या अब भी बच सकती है जान? केंद्र ने कहा- हमने बचाने की पूरी कोशिश की

Mahabir
Last updated: July 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Nimisha Priya: यमन (Yemen) में भारतीय नर्स को फांसी होने वाली है। भारतीय नर्स निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) को यमन में 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। 37 साल की निमिषा केरल की रहने वाली है।

Contents
  • मामला बहुत संवेदनशील- SC
  • सरकार के हाथ लगी नाकामयाबी
  • कौन है निमिषा प्रिया?
  • निमिषा को क्यों मिली फांसी की सजा?

मामला बहुत संवेदनशील- SC

इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सोमवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामला बहुत संवेदनशील है। अगर भारतीय नर्स यमन में जान गंवाती है तो यह दुखद होगा। मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने की।

Supreme-Court
Supreme-Court

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इस दौरान केंद्र की तरफ से अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कोर्ट में कहा कि सरकार जहां तक जा सकती थी, जा चुकी है। यमन जैसे देश के साथ भारत खुलकर कूटनीतिक दखल नहीं दे सकता। इसे लेकर अब केंद्र सरकार ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए है।

सरकार के हाथ लगी नाकामयाबी

केंद्र सरकार ने निमिषा की फांसी रोकने का हर मुमकिन प्रयास किया, लेकिन सरकार को इसमें नाकामयाबी ही हाथ लगी। केंद्र सरकार के अनुसार, हर कोशिश की एक सीमा होती है। अब इससे ज्यादा हम क्या कर सकते हैं।

निमिषा को प्रताड़ित करने वाले तलाल अब्दो महदी

निमिषा को बचाने का सिर्फ एक ही रास्ता है कि अगर मृतक शख्स का परिवार मुआवजा स्वीकार कर ले तो निमिषा की फांसी रुक सकती है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बताया कि मृतक के परिवार को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.5 करोड़) रुपये के मुआवजे का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया।

कौन है निमिषा प्रिया?

2008 में केरल के पलक्कड़ में रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया यमन के अस्पताल में काम करती थीं। 2011 में उन्होंने भारत में एक ऑटो ड्राइवर टॉमी थॉमसन से शादी की और पति के साथ यमन चली गईं। 2012 में निमिषा ने बेटी को जन्म दिया। इसी दौरान यमन में गृह युद्ध के हालात बनने लगे। ऐसे में थॉमन बेटी को लेकर भारत लौट आए और निमिषा ने यमन के अस्पताल में अपना काम जारी रखा।

निमिषा को क्यों मिली फांसी की सजा?

निमिषा ने खुद का क्लीनिक खोलने की चाह से महदी को अपना बिजनेस पार्टनर बनाया, लेकिन महदी ने निमिषा को ही धोखा दे दिया। महदी ड्रग्स के नशे में निमिषा का शारीरिक और मानसिक शोषण करने लगा। साथ ही उसने निमिषा का पासपोर्ट भी हड़प लिया।

2017 में निमिषा ने महदी को बेहोशी की दवा दी और अपना पासपोर्ट लेकर यमन से भाग निकली। हालांकि दवा का डोज ज्यादा होने के कारण महदी की मौत हो गई। वहीं, घटना के 1 महीने बाद पुलिस ने निमिषा को यमन-सऊदी बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में बेअदबी बिल को मिली मंजूरी, उम्रकैद की हो सकती सजा
Next Article Punjab News: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पंजाब के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती रद्द
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.