Home Punjab>Ludhiana पंजाबः इनोवा कार चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, गिराया ट्रांसफार्म, देखें CCTV

पंजाबः इनोवा कार चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, गिराया ट्रांसफार्म, देखें CCTV

0

लुधियानाः शिमलापुरी के चिमनी रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात इनोवा कार का कहर देखने को मिला। इस दौरान लोगों का कहना है कि इनोवा कार के ड्राइवर  नशे की हालत में था और उसने इलाके में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं कार चालक ने इसके बाद गाड़ी सीधे बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे में मारी दी। जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया है।  

इस घटना में बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार इनोवा कार आई और सीधे बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया और उसमें से चिंगारियां निकलने लगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि गाड़ी को रिकवर कर लिया है और उचित कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here