Home Breaking News कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हुआ हमला, टूटा शीशा, देखें वीडियो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हुआ हमला, टूटा शीशा, देखें वीडियो

0

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर बंगाल के मालदा जिले में पहुंचे। यात्रा के दौरान अचानक कुछ लोगों ने राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया मगर राहत की बात यह है कि घटना में राहुल गांधी को चोटें नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। बता दें कि यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा ने बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश किया।

राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हुए हमले पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, ‘भीड़ में किसी ने पीछे से पत्थर मारा होगा। पुलिस बल अनदेखी कर रही है। इस अनदेखी के कारण कई घटनाएं घट सकती हैं। यह तो एक छोटी सी घटना है मगर कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।’

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी। उनकी यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड पहुंची। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश और असम से होते हुए पश्चिम बंगाल में पहुंची। इसके बाद यह यात्रा बिहार के पूर्णिया पहुंची जिसके बाद एक बार फिर यह यात्रा पश्चिम बंगाल के मालदा में पहुंची। मालदा में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here