Home Punjab>Ludhiana पंजाब : तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

0

रायकोट : हलका रायकोट के कस्बे गुरुसर सुधार में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर हुए इस हादसे में सड़क के किनारे एक छोटा हाथी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सामान उतारते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे 2 युवकों ताहर मोहम्मद और चंद्र बोस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चंद्र बोस, जो नई आबादी अकालगढ़ का रहने वाला था और एयर फोर्स हलवारा में कर्मचारी के रूप में काम करता था, जबकि ताहर मुहम्मद की फलों की दुकान थी।

घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी देते हुए नई आबादी अकालगढ़ के सरपंच सुखविंदर सिंह कलेर व अन्य लोगों ने बताया कि इस हादसे का कारण जहां टैंपो चालक का शराब पीना है। SHO अमृत पाल सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों पर टेंपो चालक परमजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी मंडियानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here