Home Breaking News मंदिर में शिवलिंग किया खंडित, गुस्साए ​​​​​​​लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस बल तैनात

मंदिर में शिवलिंग किया खंडित, गुस्साए ​​​​​​​लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस बल तैनात

0

गुना :  जिले के बमोरी में अज्ञात लोगों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। मंदिर में स्थापित शिवलिंग भी उखाड़ दिया। गुरुवार सुबह मंदिर की हालत देख लोग सड़क पर उतर आए।गुस्साए लोगों ने बमोरी के मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया है। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंदिर बमोरी के आउटर इलाके में है। बताया जा रहा है कि देर रात इस मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है। लोग आरोपियों का पता लगाकर उनके घर गिराने की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि 5-6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here