Home Breaking News भीषण आग लगने से 7 गाड़ियां जलकर राख, महिला घायल, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

भीषण आग लगने से 7 गाड़ियां जलकर राख, महिला घायल, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

0

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नालासोपारा में धानिव बाग इलाके की एक पार्किंग में आग लग गई। वहां खड़ी 7 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। पार्किंग में केमिकल से भरा ट्रक भी खड़ा था, जिसमें आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।  आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।  आग की लपटें दूर-दूर उठती दिख रही है और वहां मौजूद गाड़ियां धू-धू कर जल रही है। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में बुधवार रात को आग लग गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट में रहने वाली 67 वर्षीय महिला को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब के समीप 14 मंजिला पर्ल रेजीडेंसी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब 8 बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल की कम से कम चार गाड़ियां और अन्य वाहन मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here