Home Punjab>Ludhiana पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वीडियो

पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वीडियो

0

लुधियाना : पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिसके बाद मौसम विभाग ने आने वाले दिनों 2 और 3 फरवरी को घने कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि लुधियाना में कल 4 मिमी और आज 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि 4 फरवरी के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। लेकिन ओलावृष्टि से फसलों और सब्जियों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा होने व ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here