Home Punjab>Ludhiana पंजाबः रेस्टोरेंट में चोरी मामले में मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार, 70 हजार रुपए की नकदी और लैपटॉप बरामद, देखे वीडियो

पंजाबः रेस्टोरेंट में चोरी मामले में मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार, 70 हजार रुपए की नकदी और लैपटॉप बरामद, देखे वीडियो

0

लुधियानाः सराभा नगर इलाके स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में हुई चोरी के मामले को 24 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात में रेस्टोरेंट के मैनेजर और वेटर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में कुल 6 व्यक्तियों को नामजद किया गया है।

एडीसीपी जोन-3 रमनदीप सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मामले में आरोपी विवेक भंडारी बतौर मैनेजर और प्रष्ठम वेटर के रूप में काम करते थे। जिनके द्वारा अपने साथियों अभिषेक, राहुल, शिवानंद और कालू के साथ मिलकर रेस्टोरेंट से 70 हजार रुपए की नकदी और एक लैपटॉप चोरी किया गया। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके इसे 70 हजार रुपए की नकदी और लैपटॉप बरामद किए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here