Home Punjab>Rupnagar पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

0

गुरदासपुर : गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार रात को एक व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह जूते पहनकर ही गुरुद्वारे में खिड़की का शीशा तोड़कर घुसा और गोलक से नकदी चुरा ली। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के गांव जग्गोचक टांडा स्थित गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह ने बताया कि यहां पहले भी चोरी हो चुकी है। उसके बाद CCTV लगवाए गए।

इस बार गांव के ही एक व्यक्ति ने गुरुद्वारा साहिब में खिड़की का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह व्यक्ति जूते उतारे बिना ही गुरुद्वारे में चला गया। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान ग्रामीणों ने निशान सिंह बताई। वह नशे का आदी है और पहले भी कई बार चोरी करता पकड़ा गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here