Home Punjab>Raikot पंजाबः सेंट्रल जेल में बंद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त!, देखें वीडियो

पंजाबः सेंट्रल जेल में बंद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त!, देखें वीडियो

0

बठिंडाः बठिंडा की सेंट्रल जेल में बंद एक युवक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति को अदालत ने 29 जनवरी को मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बठिंडा जेल भेज दिया था। 

हवालाती की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ हैरी वासी नहियावाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक के खिलाफ कैंट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले दिनों मामला दर्ज किया था। 

कल वीरवार से हवालाती को टांगों में दर्द होने व चलने में दिक्कत होने के कारण जेल से अस्पताल ले जाया गया।

इसी दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बठिंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने धारा 176 के तहत कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here