Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Gopal Khemka Murder: उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड में नया खुलासा, खुलने लगे गहरे राज
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Gopal Khemka Murder: उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड में नया खुलासा, खुलने लगे गहरे राज

Mahabir
Last updated: July 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पटना। Gopal Khemka Murder: मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका ( Gopal Khemka) हत्याकांड में पुलिस को नए तथ्य मिले हैं। पुलिस पूछताछ में कई राज सामने आए हैं। गोपाल खेमका मर्डर ( Gopal Khemka) में शामिल शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव से पूछताछ सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही।

Contents
  • तीन लोग पुलिस के रडार पर
  • Gopal Khemka की हत्या की साजिश कैसे रची?
  • Gopal Khemka की 4 जुलाई की हत्या

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

पटना (Patna) में एसआईटी (SIT) की टीम और एसटीएफ (STF) ने अशोक के सामने जमीन के कई दस्तावेज, सीडीआर में मिले संदिग्ध नंबर और अन्य तरह के साक्ष्य पेश किए हैं और इससे जुड़े सौ से अधिक सवाल पूछे हैं। इसके बाद भी पुलिस यह बताने की स्थिति में नहीं है कि किस जमीन या किस प्लॉट के विवाद में गोपाल खेमका की हत्या (Murder of Gopal Khemka) की गई?

Gopal Khemka Murder Case News Update
Gopal Khemka Murder Case News Update

तीन लोग पुलिस के रडार पर

हालांकि पूछताछ के बाद जो बातें सामने आई हैं, उसके अनुसार तीन अन्य लोग पुलिस की रडार पर हैं। इनमें से दो अशोक के करीबी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ ठोस सबूत तलाशने में जुटी है। पुलिस उमेश और अशोक साव को पांच दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

एसआईटी से जुड़े एक अधिकारी की मानें तो जरूरत पड़ने पर अशोक साव को फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है। फिलहाल अभी एक दिन का समय बाकी है और जांच भी सही दिशा में जा रही है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इसमें दो से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

Gopal Khemka Murder Case News Live
Gopal Khemka Murder Case News Live

Gopal Khemka की हत्या की साजिश कैसे रची?

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है। सूत्रों की मानें तो अशोक और उमेश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई है। उमेश ने पुलिस को वही बातें बताईं जो उसने गिरफ्तारी के समय बताई थी। अशोक साव ने हत्या की साजिश कैसे रची?

उसे सुपारी के तौर पर कितने पैसे दिए गए और उसे हथियार कैसे उपलब्ध कराया गया? यह सिर्फ बताया गया, लेकिन पुलिस को जो जवाब चाहिए था, वह अशोक साव के पास था। जमीन से जुड़े कई बिंदुओं पर अशोक साव से पूछताछ की गई। इस बीच दस से अधिक लोगों को नोटिस देकर बुलाया गया और उनसे भी पूछताछ की गई है। मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Gopal Khemka Murder Case News Live
Gopal Khemka Murder Case News Live

Gopal Khemka की 4 जुलाई की हत्या

उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई को हुई थी खेमका की हत्या गोपाल खेमका ( Gopal Khemka) की 4 जुलाई की रात 11:37 बजे गांधी मैदान के पास कटारुका निवास गेट के सामने कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 7 जुलाई को एसआईटी ने मालसलामी में छापेमारी कर उमेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया था।

शूटर की सूचना के बाद एसटीएफ और एसआईटी की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयगिरी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 601 में छापेमारी कर मास्टरमाइंड अशोक साहू को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Weather Rainfall News: देश में बारिश का कहर, सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर, कई राज्यों में बाढ़
Next Article Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.