Home Punjab>Ludhiana पंजाब : हमलावरों ने कार पर बेसबैट और ईंटों से किया हमला, देखें वीडियो

पंजाब : हमलावरों ने कार पर बेसबैट और ईंटों से किया हमला, देखें वीडियो

0

लुधियाना : बाबा थान सिंह चौक के पास हमलावरों द्वारा कार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ऑल्टो कार पर बेसबैट और ईंटों से हमला किया। हालांकि हमले के दौरान कार चालक गाड़ी से बाहर निकलने में कामयाब रहा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे थोड़ी दूरी पर पान खा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक्टिवा पर सवार 3 लोगों ने एक ऑल्टो कार को घेर लिया और उन पर बेसबॉल से हमला कर दिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। जबकि बाद में आरोपी भी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here