Home Mohali पंजाबः चिंतपूर्णी से आ रही रोडवेज बस पर युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

पंजाबः चिंतपूर्णी से आ रही रोडवेज बस पर युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

0

हमलावारों ने बस के तोड़े शीशे, ड्राइवर और कंडक्टर से की मारपीट

अबोहरः जलालाबाद के फाजिल्का रोड पर पर पंजाब रोडवेज की बस पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार टिवाणा मोड़ चौक पर कुछ हुडदंगी युवकों ने पंजाब रोडवेज की चिंतपूर्णी से फाजिल्का जा रही बस के ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए बस के शीशे भी तोड़ दिए। बस के यात्रियों तथा बस के ड्राइवर कंडक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वे टिवाणा मोड़ के पास पहुंचे तो सडक़ दुर्घटना के कारण ट्रैफिक धीमा था, तभी स्प्लेंडर में सवार होकर कुछ युवक आए और बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी।

लोगों का आरोप है कि उक्त युवक नशे की हालत में थे। इस दौरान उक्त हुडदंगी युवकों ने ड्राइवर को लाठियों से पीटने के साथ ही बस की खिड़कियां भी तोड दी। उन्होंने बताया कि उक्त हुडदंगी युवकों से जिन यात्रीयों ने उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं उनके साथ भी मारपीट की गई।  20 से 25 युवकों द्वारा बस ड्राइवर और यात्रियों से मारपीट को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज पंजाब रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर के साथ हुई घटना के बाद रोडवेज और कर्मचारी गुस्से में हैं उन्होंनें आरोपियों को शीघ्र काबू कर उन पर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here