Home Punjab>Amritsar जालंधरः आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, देखें CCTV

जालंधरः आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। घटना शहनाई पैलेस के नजदीक अशोक नगर की है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पैदल जारी बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें एक कुत्ता पहले बुजुर्ग महिला पर हमला करता है, फिर उसके बाद अन्य कुत्ते भी वहां पर आ जाते हैं और महिला पर हमला करना शुरू कर देते हैं।

इस दौरान बुजुर्ग महिला कुत्तों से बचने की काफी कोशिश करती है। लेकिन कुत्तों की संख्या ज्यादा होने के कारण महिला सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद कुत्ते महिला की टांग पर हमला करना शुरू कर देते हैं। लेकिन फिर भी महिला हिम्मत ना हारते हुए तुरंत खड़ी हो जाती है इसके बाद कुत्ते वहां से निकल जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here