Home Breaking News भीषण सड़क हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में 3 की मौ’त

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में 3 की मौ’त

0
भीषण सड़क हादसा :  ट्रक और कार की टक्कर में 3 की मौ’त

नई दिल्ली : प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर शनिवार देर रात कार और ट्रक में भिड़त हो गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे और चालक की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से जख्मी है। हंडिया पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के खजुराहो निवासी भागीरथ(32)अपनी पत्नी पूनम(30)और 2 साल के बेटे राम को लेकर कार से वाराणसी की ओर जा रहे थे। कार मिर्जापुर निवासी अभिषेक चौबे चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास पवन ढाबा रसार गांव के सामने रात में भीषण हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से कार सवार चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रात में ही पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां मासूम राम उसकी मां पूनम और चालक अभिषेक चौबे की मौत हो गई। इस हादसे की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here