Home Mohali पंजाबः कार और बाइक की भीषण टक्कर में 2 घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

पंजाबः कार और बाइक की भीषण टक्कर में 2 घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

0

जलालाबाद: फाजिल्का के जलालाबाद नगर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, विवाह समारोह की खरीददारी करके लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की टक्कर गांव अमीरखास के निकट एक कार से हो गई।

हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं हादसे की जगह से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने दोनों जख्मियों को संभाला और बीएसएफ की गाड़ी की मदद से दोनों को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर मौजूद थाना अमीरखास के मुख्य मुंशी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह थाना अमीरखास में तैनात हैं और आज किसी कार्य को करके वापिस थाने में लौट रहे थे।

इस दौरान गांव अमीरखास के पेट्रोल पंप के निकट एक कार और एक बाइक सवार युवक घायल नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने डयूटी समझते हुए वहां से गुजर रही बीएसएफ की गाड़ी को रूकवाया और बीएसएफ की मदद से घायलों को बचाने के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि एक की हालत ठीक है। जबकि दूसरा काफी गंभीर जख्मी हुआ है, जबकि हादसे में दोनों वाहनों का काफी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि थाना अमीरखास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन साइड करवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here