Home Mohali पंजाबः जन्मदिन मनाने आए नौजवानों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौ+त

पंजाबः जन्मदिन मनाने आए नौजवानों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौ+त

0

मोहाली: सेक्टर 88-89 में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक कार की पेड़ से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक और उसके साथ बैठी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय सक्षम शर्मा निवासी बेहत रोड सहारनपुर  और 19 वर्षीय रिधम सेठी के रूप में हुई है। वहीं हादसे के दौरान कार में पीछे बैठे तीन दोस्तों में दो को गंभीर चोट आई है।

घायल युवकों की पहचान सहारनपुर के कृष्णा और कपिल राजपूत के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों लड़के एक दिन पहले ही मोहाली पहुंचे थे। लड़की रिधम सेठी मोहाली में नौकरी करती थी। देर रात 2 बजे वे सभी अपने किसी दोस्त का बर्थडे मनाने सेक्टर-37 चंडीगढ़ जा रहे थे। सेक्टर 88-89 हीरो होम्स लाइट प्वाइंट के पास इनकी कार पेड़ से टकरा गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर सक्षम शर्मा को नींद आने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में किसी प्रकार के नशे का सेवन सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here