Home Punjab>Ludhiana पंजाबः रेलवे स्टेशन के बाहर बेसुध हालत मे मिले पुलिस कर्मी की वीडियो हुई वायरल

पंजाबः रेलवे स्टेशन के बाहर बेसुध हालत मे मिले पुलिस कर्मी की वीडियो हुई वायरल

0

लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह 6.30 बजे के पास पुलिस कर्मचारी बेसुध हालत में मिला। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे वहां पर मौजूद एक E- रिक्शा चालक ने देखा। जिसके बाद बेसुध पुलिस को वह अपनी रिक्शा में बिठाता है, लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस कर्मी की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और ना ही वह थाने या घर का पता बता पा रहा था। काफी मुश्किल से उसने बस्ती जोधेवाल छोड़ने के लिए कहने लगा।

वहीं रिक्शा चालक राकेश कुमार का कहना है कि वह रेलवे स्टेशन के बाहर से गुजर कहा था। इस दौरान उसने बेसुध हालत में पुलिस कर्मी लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। जिसे उसने बस्ती जोधेवाल छोड़ने का कहा। राकेश ने कहा कि पुलिस कर्मी बस्ती जोधेवाल पहुंचने के बाद अब किसी अन्य जगह जाने के लिए कहने लगा। नशे की हालत में वह उसे सुबह 6.30 बजे से सड़कों पर घुमा रहा है। 3 घंटे लगातार सड़क पर घुमने के बाद अब वह भी उससे परेशान हो गया और उसने उक्त पुलिस कर्मी को बस्ती जोधेवाल छोड़ दिया। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर थाना प्रभारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here