Home Mohali पंजाब : लड़की को कोर्ट मैरिज करवाना पड़ा महंगा, देखें वी़डियो

पंजाब : लड़की को कोर्ट मैरिज करवाना पड़ा महंगा, देखें वी़डियो

0

फिरोजपुर : गांव जलोके में मारपीट का मामला सामने आया है। जहां लड़की को कोर्ट मैरिज करवाना महंगा पड़ा। कुछ महीने पहले एक इंटरकास्ट लड़के से लव मैरिज करना उसे इतना महंगा पड़ गया कि लड़की के परिवार वालों ने उसे ड्यूटी से वापिस आते समय बस से आ रही थी कि उसे बस से उतारकर मारपीट की।पीड़ित लड़की ने बताया कि जब मैं अपनी ड्यूटी से गांव जलोके के आंगनवाड़ी स्कूल में लौट रही थी तो मेरे परिवार वालों ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया और उन्होंने मुझे रास्ते में खींच लिया।

जिसके बाद बेरहमी से पीटा। घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित महिला ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से कोट मैरिज की है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपने परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here