Home Chandigarh मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा बयान, लगाई जमकर लताड़

मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा बयान, लगाई जमकर लताड़

0

चंडीगढ़ः यूटी में मेयर चुनाव को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने पीठासीन अधिकारी का वीडियो देखकर नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव कराने वाले रिटर्निंग ऑफिसर की आलोचना की और कहा कि यह स्पष्ट है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने मतपत्रों को विकृत कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि क्या वह इसी तरह से चुनाव आयोजित करते हैं? यह लोकतंत्र का मजाक है।

यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्‍होंने चुनाव अधिकारी की वीडियो देखते हुए कहा कि इस आदमी पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। क्या यह रिटर्निंग ऑफिसर का व्यवहार है?” सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से बैलेट पेपर, वीडियोग्राफी और अन्य सामग्री सहित चुनाव प्रक्रिया के पूरे रिकॉर्ड को संरक्षित करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि चंडीगढ़ निगम की आगामी बैठक को सुनवाई की अगली तारीख तक के लिए टाल दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here