Home Breaking News इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां पड़ेगा असर

इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां पड़ेगा असर

0

नई दिल्लीः साल 2024 में इस बार चंद्र और सूर्य ग्रहण दोनों ही लगने जा रहे हैं। लेकिन आज हम सूर्य ग्रहण के बारे में बात कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण राहु के कारण लगता है। जब सूर्य और राहु एक दूसरे के निकट होते हैं या राहु की दृष्टि सूर्य पर पड़ती है तब सूर्य ग्रहण लगता है। अभी साल 2024 की शुरुआत ही हुई है इस बार साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है और इसका असर कहां-कहां दिखाई देगा आइए जानते हैं साथी ही जानेंगे इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं।

8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और देर रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 13 मिनट तक रहेगी।

सूर्य ग्रहण का यहां दिखाई देगा असर

साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण का असर अमेरिका देश में सबसे ज्यादा देखा जाएगा। इसके अलावा यह मेक्सिको सहित कनाडा में भी दिखाई देगा। इसी के साथ इस सूर्य ग्रहण का असर पश्चिम एशिया, दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी ध्रुव,दक्षिणी ध्रुव, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र समेत आयरलैंड में देखा जा सकेगा।

क्या रहेगा सूतक काल?

धार्मिक मान्यता के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो उसके ठीक कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य एवं भोजन नहीं किया जाता है। बात करें सूर्य ग्रहण कि तो इसका सूतक काल कुल 12 घंटे की अवधि के लिए होता है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं पड़ेगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here