Home Punjab>Ludhiana पंजाबः युवक ने बुखार होने पर खाई ये गोली, 2 बहनों के भाई की मौ+त

पंजाबः युवक ने बुखार होने पर खाई ये गोली, 2 बहनों के भाई की मौ+त

0

लुधियानाः खन्ना के गांव सोहियां में दुखद खबर सामने आई है। जहां दो बहनों के भाई को बुखार चढ़ गया था। इस दौरान वह घर में अकेला था और युवक ने गलती से बुखार की जगह सल्फास की गोली खा ली। जब तक घर आकर मां ने आकर देखा तो बेटे की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उसे मंडी अहमदगढ़ के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन युवक की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र भरपूर सिंह निवासी सोहियां के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पिता की पहले मौत हो चुकी है। जबकि दोनों बहनें शादीशुदा हैं। हरप्रीत सिंह घर में अपनी मां रंजीत कौर के साथ रहता था। मां किसी काम के चलते घर से बाहर गई हुई थी। तेज बुखार के चलते गुरप्रीत सिंह की हालत खराब थी। उसने घर में मेडिसिन बाक्स में से बुखार से राहत के लिए गोली खा ली।वहीं मलौद थाना पुलिस की तरफ से धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारी सुखदीप सिंह ने बताया कि मृतक की मां रंजीत कौर के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई क्योंकि इसमें किसी का कोई कसूर सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here