Home Punjab>Moga पंजाब : नए जोड़े की शादी के मौके पर ही हो गई रजिस्ट्रेशन, देखें वीडियो

पंजाब : नए जोड़े की शादी के मौके पर ही हो गई रजिस्ट्रेशन, देखें वीडियो

0

मोगा : पंजाब सरकार की ओर से आप सरकार आप के द्वारा पंजाब भर में कैंप लगा कर लोगों को 44 तरह की सुविधाए दी जा रही है।  मोगा में भी चारों विधान सभा हल्के में 16 कैंप लगाए गए है। जहां पर 44 तरह की सुविधाएं दी जा रही है। वही मोगा जिले के सिंघा वाला में इस समय खुशी का माहोल बन गया। जब दो घंटे पहले हुई शादी का एक नव विवाहित जोड़ा अपनी शादी की रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचा और मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने उनकी शादी की रजिस्ट्रेशन करवाई।

इस मौके डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और एसडीएम ने नवविवाहित जोड़े को शगुन भी दिया। जोड़ी ने कहा की हमारी शादी अभी दो घंटे पहले ही हुई थी और 2 घंटे बाद ही हमारी शादी की रजिस्ट्रेशन भी हो गई उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here