Home Haryana सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौ’त, 5 घायल

सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौ’त, 5 घायल

0

पानीपत : गांव ऊंटला में बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर और बग्गी पलटने से स्कूल के 2 छात्रों की मौत और 5 घायल हो गए। दोनों छात्रों की पहचान रॉबिन और रोहित के रूप में हुई है। दोनों छात्र आपस में चचेरे भाई थे।  हादसे में 5 लोगों को मामूली चोटें भी आई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। थर्मल चौकी इंचार्ज SI अरविंद कुमार ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत एवं सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव ऊंटला में यह हादसा हुआ है। जहां ट्रैक्टर का स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से ट्रैक्टर और बग्गी पलट गई। जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई। रॉबिन 11वीं कक्षा और रोहित 9वीं कक्षा का छात्र था। दोनों आपस में चचेरे भाई भी थे। इस हादसे में 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here