Home Punjab>Amritsar जालंधरः Kohli Glow Signs दफ्तर के बाहर से चंद मिनटों में बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधरः Kohli Glow Signs दफ्तर के बाहर से चंद मिनटों में बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बेखौफ लुटेर सरेआम वारदातों को चंद मिनटों में अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला चौगिटी रोड़ से सामने आया है। जहां सरेआम चोर श्मशानघाट वाली गली से चंद मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि चोर  मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना नवीं बारादरी की पुलिस को दे दी है।

शिकायत में पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह श्मशानघाट वाली गली में कोहली ग्लो शाइन पर काम करता है। ऐसे में रोजाना की तरह उसने गली में अपनी बाइक पीबी 08 डीएक्स 2138 खड़ी की हुई थी। जब वह शाम के दफ्तर से घर जाने लगा तो देखा कि दफ्तर के बाहर से उसकी बाइक गायब थी। इस दौरान जब पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला 2 चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द ही चोरों की पहचान करके उन्हें काबू कर लिया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here