Home Punjab>Ludhiana पंजाबः 6 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार

पंजाबः 6 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार

0

लुधियानाः जगराओं के शेरपुरा रोड रेलवे फाटक के पास देर रात चोरों ने आधा दर्जन दुकानों को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर दुकानों से नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह शेरपुरा रोड पर एक के बाद एक छह दुकानें जमींदोज होते देख दुकानदारों व राहगीरों में हड़कंप मच गया।

इस घटना में चोर राजिंदरा मेडिकल स्टोर, गुरु नानक टेलीकॉम, माल्टा सोप फैक्ट्री, गोल्डी किराना स्टोर, दलजीत टायर हाउस और एक हलवाई की दुकान पर दस्तक दी और हजारों रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज, अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जगराओं थाना सिटी एएसआई नरेंद्र कुमार पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। उन्होंने सभी दुकानों में हुए नुकसान की जानकारी जुटाई और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गए है। वहीं बाजार के दुकानदारों में चोरी की वारदात को लेकर रोष पाया जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here