Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

पठानकोट : नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान थाना सदर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक हवेली से 20 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान डिंपल के तौर पर हुई है। डीएसपी ग्रामीण हरकृष्ण सिंह ने बताया कि एसएसपी पठानकोट के दिशानिर्देशों के अनुसार नशों के सौदागरों के खिलाफ कड़ी मुहिम चलाई गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना सदर पुलिस ने गांव भोआ में एक महिला की हवेली पर छापेमारी करते हुए 20 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी पिछले लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है की यह अवैध शराब कहां से लाई गई है और इसे कहां पर पहुंचना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here