Home Breaking News सोशल मीडिया पर Live के दौरान शिव सेना नेता की गोली मारकर ह+त्या, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर Live के दौरान शिव सेना नेता की गोली मारकर ह+त्या, देखें वीडियो

0

मुंबईः उद्धव गुट के शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की वीरवार देर रात में गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक को फेसबुक लाइव पर चर्चा के दौरान गोली मारी गई। अभिषेक पर फायरिंग के बाद आरोपी ने खुद को भी 4 गोलियां मारीं। इससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मॉरिस के रूप में की गई है। अभिषेक घोषालकर ​​​​​​शिवसेना (उद्धव गुट) के पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस बुलाया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा गया कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे। इसी दौरान मॉरिस ने उनपर 4-5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि अभिषेक और मॉरिस के बीच कुछ मनमुटाव था। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके कारण गुरुवार की रात मॉरिस के बुलाने पर घोषालकर उसके ऑफिस आए थे। घटना को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here