Home Breaking News राम लला के दर्शन से लौट रहे यात्रियों से भरी बस हुई हादसाग्रस्त, देखें वीडियो

राम लला के दर्शन से लौट रहे यात्रियों से भरी बस हुई हादसाग्रस्त, देखें वीडियो

0

सीतापुरः उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां रामलला के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं के बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में यात्रियों से भरी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 दर्जन यात्री घायल हुए है। जिनमें 2 की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के अस्पताल मेें रैफर कर दिया है। यह हादसा थाना रामपुर कलां क्षेत्र के देवकलिया के पास हादसा हुआ है। जबकि अन्य यात्रियों को आशिंक चोटें आई हैं। वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ भावनाथ चौधरी ने लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा हैकि बस में 45 यात्री सवार थे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल व महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना है। उन्होंने लोगों से बात की और स्वास्थ्य के बारे  मे भी अपडेट लिया। गौरतलब है कि इस बस में श्रद्धालु सवार थे। अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन कर ये श्रद्धालु लौट रहे थे। बस में सवार होकर ये लोग लौट रहे थे, तभी बिसवां के देवकलिया के पास उनकी बस पलट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here