Home Punjab>Ludhiana पंजाब : Zomato बॉय से लूट के मामले में नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : Zomato बॉय से लूट के मामले में नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियाना : पुलिस ने जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूट के मामले को सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने और भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीसीपी लुधियाना ग्रामीण जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं।

जिन्होंने हाल ही में गिल नहर पुल के इलाके में डिलीवरी देने जा रहे जोमैटो के डिलीवरी बॉय को घेर लिया और मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों से अलग-अलग कंपनियों की 12 मोटरसाइकिलें, एक स्कूटर, 5 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए गए है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here