Home Himachal ऊनाः शराब की 12 बोतलें बरामद

ऊनाः शराब की 12 बोतलें बरामद

0
ऊनाः शराब की 12 बोतलें बरामद
ऊना/सुशील पंडित:सदर थाना पुलिस ने ऊना की एक दुकान से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुलजारी लाल पुत्र सरदारी लाल, निवासी वार्ड न. 5, चौरासी पौडियों वाला बाज़ार ऊना अपनी दुकान पर अवैध शराब का कारोबार करता है। पुलिस ने वीरवार को दुकान की तालाशी ली तो वहां 12 अदद बोतल शराब देसी पाई गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here