Home Himachal वीरवार को कटे 256 वाहनों के चालान

वीरवार को कटे 256 वाहनों के चालान

0
वीरवार को कटे 256 वाहनों के चालान
ऊना/सुशील पंडित:जैसे जैसे वित्त वर्ष समापन की ओर है वैसे वैसे जिले में ट्रैफिक चालान की गति भी तेज हो रही है। पुलिस को चालान संख्या के लक्ष्य दिए जा रहे हैं जिसका खामियाजा अब वे लोग चुका रहे हैं जो जाने अनजाने में ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं। वीरवार को पुलिस ने 256 वाहनों के चालान किए जिनमें से 56 ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। इस भुगतान से पुलिस को जुर्माने के रूप में 37200 रूपए प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 8 लोगों से भी 800 रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं अवैध खनन में लिप्त पाए गए पांच ट्रैक्टर चालकों से भी पुलिस ने 24865 रूपए जुर्माना वसूला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here