Home Breaking News wedding ceremony में लड़का-लड़की पक्ष में चलीं कुर्सियां, हाथापाई कर एक-दूसरे को मारे लात-घूंसें, देखें वीडियो

wedding ceremony में लड़का-लड़की पक्ष में चलीं कुर्सियां, हाथापाई कर एक-दूसरे को मारे लात-घूंसें, देखें वीडियो

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद में स्थित बुद्धू लाल धर्मशाला में एक शादी का रिसेप्शन चल रहा था। इस दौरान वर और वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग कुर्सियां फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं।

इस घटना के वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं, साथ ही साथ एक दूसरे पर कुर्सियां भी चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान एक पक्ष के युवक का सिर भी फट गया। वहीं बीच बचाव करने उतरीं महिलाओं को भी गंभीर चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद रिसेप्शन समारोह का माहौल खराब हो गया।

लोगों के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। इस घटना के बीच जमकर शोर शराबा होता रहा। मारपीट के दौरान टेंट, कुर्सियां और अन्य सामान अस्त व्यस्त हो गया। इस घटना के बारे में जैसे ही पुलिस को पता लगा तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here