Home Himachal>Baddi पंजाबः रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

पंजाबः रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

0

अमृतसरः विजीलेंस ब्यूरो ने जिला अमृतसर में तैनात राजस्व पटवारी सुनील दत्त को रिश्वत लेते काबू किया है। सुनील के खि़लाफ़ 42,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुये स्टेट विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी सुनील दत्त के विरुद्ध यह कार्रवाई गांव जल्लोके, ज़िला अमृतसर निवासी गुरसाहब सिंह की शिकायत पर की गई है। गुरसाहब सिंह ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्यवाई के तहत पटवारी पर आरोप तय हुआ है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पटवारी ने उसकी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के एवज में उससे 42,000 रुपए रिश्वत ली है। बता दें कि, विजीलेंस रेंज अमृतसर द्वारा शिकायत की पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए गए दोष सही पाए गए। इस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पटवारी के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके पटवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here